बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों उत्तराखंड आई हुई हैं। बुधवार को एक्ट्रेस ऋषिकेश पहुंची, जहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया। मीडिया की माने तो, रवीना टंडन ने यहां परमार्थ निकेतन घाट पर साधु-संतों के साथ गंगा की आरती उतारी, इस दौरान वो पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आई। आरती के दौरान गंगा घाट का नजारा बेहद भव्य और दिव्य दिखाई दे रहा था।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवीना टंडन ऋषिकेश के परमार्थ आश्रम पहुंचीं, ये आश्रम भारत के टॉप योग केंद्रों में से एक है। रवीना यहां अपनी बेटी राशा थडानी के साथ आई हुई हैं। आरती के दौरान उनकी बेटी राशा थडानी भी दिखाई दी। इससे पहले मंगलवार को रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ बाबा केदारनाथ धाम भी पहुंची थीं। जहां उन्होंने बाबा की विधि विधान से पूजा अर्चना की और बाबा के दर्शन किए व आशीर्वाद लिया। रवीना टंडन के साथ बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी मौजूद रहे।
#WATCH | Uttarakhand: Actress Raveena Tandon performed Ganga Aarti at Parmarth Niketan Ghat in Rishikesh. (08.11)
(Video Source: Parmarth Niketan) pic.twitter.com/IrqxfcnJ1s
— ANI (@ANI) November 9, 2023
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



