मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने इस साल जुलाई में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में फ्रेट लोडिंग में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। जुलाई 2026 के दौरान उसने 141.3 मिलियन टन फ्रेट लोड किया, जबकि पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 129.7 मिलियन टन था। यह प्रदर्शन अर्थव्यवस्था के कोर सेक्टर्स में लगातार बनी हुई मांग और फ्रेट लॉजिस्टिक्स व ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को दर्शाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा, आयरन ओर की लोडिंग में 22.2 प्रतिशत, कोयले में 11.5 प्रतिशत, अनाज में 11.5 प्रतिशत, फर्टिलाइजर में 12 प्रतिशत और अन्य सामानों में 12.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने पिछले साल के इसी महीने की तुलना में जुलाई में पावर प्लांट्स को घरेलू कोयले की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ा दी। माल ढुलाई में इस बढ़ोतरी की वजह से जुलाई 2025 में फ्रेट रेवेन्यू में 1100 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ, जिससे 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
News Source : Social Media
Image Source : X @RailMinIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



