भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता हुआ लागू

0
84
भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता हुआ लागू

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सी.ई.पी.ए.) आज से लागू हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये समझौता दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। एक राष्ट्रीय दैनिक में प्रकाशित लेख में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता नए बाजार खोलेगा, इससे निर्यात में वृद्धि होगी तथा निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के अंतर्गत भारतीय निर्यातकों को ओमान में 98% उत्‍पाद समूहों पर शुल्क मुक्त बाजार पहुंच मिलेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे रोजगार बढ़ेंगे और विद्यार्थियों, कामगारों, महिलाओं, किसानों, मछुआरों तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को महत्वपूर्ण रूप से लाभ होगा। भारत और ओमान के बीच विशेष आर्थिक और सांस्‍कृतिक संबंध हैं। ओमान में लगभग सात लाख भारतीय रहते हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ओमान से हर साल लगभग 2 अरब डॉलर की आगम होती है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here