मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और डेनमार्क के बीच बुधवार को चौथी जॉइंट वर्किंग ग्रुप की बैठक कोपेनहेगन में शुरू हुई। इसमें भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और डेनिश पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (डीकेपीटीओ) के बीच एमएसएमई के विकास, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी और डेवलपमेंट कमिश्नर डॉ. रजनीश ने “इंडियाज ग्रोथ इंजन: MSMEs” विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने भारत की आर्थिक वृद्धि में इस सेक्टर की भूमिका और क्रेडिट सुविधा, टेक्नोलॉजी अपनाने, बाजार तक पहुँच, प्रोडक्टिविटी, इनोवेशन, आईपी सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के कमर्शियलाइजेशन में सरकार के अहम कदमों पर प्रकाश डाला।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि डीकेपीटीओ की डिप्टी डायरेक्टर जनरल मारिया स्कोउ ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और डेनमार्क के इनोवेशन इकोसिस्टम में डीकेपीटीओ की भूमिका के बारे में बताया। बैठक में एमएसएमई के लिए इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और आईपी-आधारित विकास को आगे बढ़ाने और आपसी सहयोग को और गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @minmsme
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



