मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और सऊदी अरब ने जेद्दाह में आयोजित सऊदी जल सप्ताह के दौरान जल संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस पर सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल खान और सऊदी अरब के पर्यावरण, जल तथा कृषि मंत्री अब्दुल रहमान अब्दुल मोहसिन अलफदली ने हस्ताक्षर किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय दूतावास, रियाद ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भारत और सऊदी अरब ने ‘सऊदी वॉटर वीक’ में जल साझेदारी को मजबूत किया! भारत-सऊदी अरब की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, राजदूत डॉ. सुहेल खान और सऊदी अरब के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री महामहिम इंजीनियर अब्दुल रहमान अब्दुल मोहसिन अल-फदली ने जेद्दा में ‘सऊदी वॉटर वीक’ के दौरान जल संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का मकसद सहयोग को बढ़ावा देना, क्षमता निर्माण को मजबूत करना और जल संसाधन योजना, टिकाऊ जल प्रबंधन, सिंचाई प्रणालियों व अन्य संबंधित क्षेत्रों में बेहतरीन तौर-तरीकों के आदान-प्रदान को आसान बनाना है। इस मौके पर जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत श्री फहद सूरी भी मौजूद थे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @IndianEmbRiyadh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



