भारत की कुल सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 3,343 गीगावाट आंकी गई है : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

0
226
भारत की कुल सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 3,343 गीगावाट आंकी गई है : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत की कुल सौर ऊर्जा क्षमता लगभग तीन हजार 343 गीगावाट आंकी गई है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान की सौर फोटोवोल्टिक क्षमता रिपोर्ट जारी करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह रिपोर्ट केवल एक तकनीकी दस्तावेज नहीं है, बल्कि भारत की सौर क्षमता की रूपरेखा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि यह भविष्य के निवेश के लिए मार्ग प्रशस्‍त करेगी, नवाचार को गति देगी और आगामी दशकों में भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता को आकार देगी। रिपोर्ट के अनुसार भारत में अनुमानित तीन हजार 343 गीगावाट फोटोवोल्टिक सौर क्षमता है। इसमें राजस्थान अकेले 800 गीगावाट से अधिक क्षमता वाला राज्‍य है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि यह नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here