मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार – एनएसए अजीत डोवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में वार्षिक भारत-ब्रिटेन रणनीतिक वार्ता के लिए ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने सहित भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर भी अपने विचार साझा किए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



