मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों के तहत भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिया है। दक्षिण गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक योजना ने संकट के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने पर पुरी ने कहा, रिफाइनरियों में एलपीजी के उत्पादन को अधिकतम करने के आदेश जारी किए गए और घरेलू उत्पादन में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 36 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन से बढकर 54 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन तक पहुंच गई है। पुरी ने उपभोक्ताओं को बढ़ती वैश्विक कीमतों से बचाने के लिए उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



