मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन दवा सामग्री भेजी है। इथियोपिया स्थित अफ्रीका रोग नियंत्रण केन्द्र ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत द्वारा भेजी गई आपातकालीन दवा युगांडा में पूर्वी अफ्रीका क्षेत्रीय समन्वय केंद्र को प्राप्त हुई है। इस सामग्री में आवश्यक निदान, उपचार, संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण सामग्री शामिल हैं। इस आपातकालीन राहत सामग्री को कांगो के प्रभावित समुदायों तक पहुंचाया जाएगा। अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कांगो के बुंडीबुग्यो इबोला प्रकोप से निपटने के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों द्वारा भेजी गई आपातकालीन दवा सामग्री का स्वागत किया है। रोग नियंत्रण केन्द्र ने पूरे महाद्वीप में जीवन की रक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत के निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुंडीबुग्यो स्ट्रेन, इबोला वायरस की छह ज्ञात प्रजातियों में से एक है और 2007 में युगांडा में पहली बार इसकी पहचान होने के बाद से अफ्रीका के कुछ हिस्सों में समय-समय पर इसके प्रकोप होते रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बुंडीबुग्यो वायरस से होने वाले इबोला स्ट्रेन के लिए कोई भी स्वीकृत दवा या टीका उपलब्ध नहीं है। इबोला संक्रमित शारीरिक तरल पदार्थों, दूषित पदार्थों या संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क से फैलती है। इसके लक्षणों में बुखार और गंभीर मामलों में आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव शामिल हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



