मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को कहा कि भारत ने पिछले वित्तीय वर्ष में पवन ऊर्जा क्षमता में छह गीगावाट से अधिक की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। यह एक वर्ष में स्थापित क्षमता का अब तक का सबसे उच्च स्तर है। उन्होंने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भारत वर्तमान में पवन ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 56 गीगावाट से अधिक है, जबकि लगभग 28 गीगावाट वाली परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वच्छ ऊर्जा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत वर्ष 2030 तक 100 गीगावाट और वर्ष 2036 तक 156 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता प्राप्त कर लेगा। उन्होंने कहा कि पवन ऊर्जा, बिजली की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



