भारत ने वर्ष 2025-26 में अनाज उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

0
82
भारत ने वर्ष 2025-26 में अनाज उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में अनाज उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान चावल और गेहूं का उत्पादन अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि देश की खाद्य सुरक्षा को और सुदृढ़ करेगी, किसानों को सशक्त बनाएगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारतीय किसान अपनी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता के बल पर देश की प्रगति को गति दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन देश के कृषि क्षेत्र की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here