मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1,835 करोड़ रूपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने 322.29 करोड़ रूपए की लागत के 56 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगातें दीं। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित बहनों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इसके पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



