भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव ने सतगढ़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन

0
90
भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव ने सतगढ़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के सतगढ़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 70 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाला यह स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क 15,000 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगा। गारमेंट्स, टॉयज सहित श्रमप्रधान उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आज भोपाल के सतगढ़ी में ‘स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ का भूमिपूजन किया। देश के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के नाम से स्थापित होने वाला यह इंडस्ट्रियल पार्क न सिर्फ भोपाल को औद्योगिक विकास की नई पहचान देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए समृद्धि और निवेश के नए अवसरों का भी केंद्र बनेगा। प्रदेश में उद्योग, निवेश और रोजगार का नया युग प्रारंभ हो रहा है। खेत से कारखाने और उद्योग से लेकर बाजार तक, विकास की यह श्रृंखला हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here