मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई प्रवास के तीसरे दिन आज डीपी वर्ल्ड के सीईओ रिजवान सूमार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन के विस्तार पर सार्थक चर्चा की। बैठक में पवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने तथा प्रदेश के निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से बेहतर जोड़ने पर भी विचार-विमर्श हुआ। सीएम यादव ने डीपी वर्ल्ड के सीईओ रिजवान सूमार को अगले वर्ष आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस)-2027 में सहभागिता के लिए आमंत्रित भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दुबई प्रवास के तीसरे दिन ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ के अवसर पर डीपी वर्ल्ड के सीईओ श्री रिजवान सूमार जी से वन-टू-वन मीटिंग में मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के निवेश को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान पवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को अंतर्देशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने, प्रमुख औद्योगिक एवं कृषि क्लस्टरों के लिए मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन सुविधाओं के विस्तार एवं मध्यप्रदेश के निर्यातकों को प्रमुख पोर्ट व वैश्विक व्यापार गलियारों से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। श्री सूमार जी को मध्यप्रदेश की उद्योग हितैसी नीतियों और बेहतर कनेक्टिविटी की जानकारी दी, उन्हें GIS-2027 के लिए भी आमंत्रित किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



