मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दुबई प्रवास के दौरान अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यामाही एवं संसद सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों की जानकारी साझा करते हुए अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यामाही एवं अरब संसद के सदस्यों को निवेशकों के साथ जीआईएस 2027 में सहभागिता एवं निवेश के लिए आमंत्रित किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



