मध्यप्रदेश के धार जिले में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। धार पुलिस ने सूचना के आधार पर 1450 पेटी अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त किया। साथ ही चालक और क्लीनर को गिरफ्तार भी किया है। मीडिया की माने तो, आरोपी इसे परमिट का उल्लंघन कर ले जा रहे थे, पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी डॉ इन्द्रजीत बाकलवार के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा हुआ एक ट्रक धार से होकर निकलने वाला है, इसी सूचना के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस और यातायात थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इंदौर नाका क्षेत्र से अवैध शराब से भरे ट्रक को रोका।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, धार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा ट्रक धार होते हुए गुजरात की ओर जा रहा है। धार से इंदौर जाने वाले मार्ग पर इंदौर नाका क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर एक ट्रक को रोका। इसमें चालक से पूछताछ की गई। जांच के दौरान अवैध शराब से भरे ट्रक का परमिट औरंगाबाद महाराष्ट्र से कोटा का होना पाया गया। साथ ही चालक ओर क्लीनर किसी भी सवाल का गोलमोल जवाब देने लगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के साथ ट्रक की कीमत 72 लाख 80 हजार रुपए है। साथ ही शराब के साथ पकड़ाए दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



