मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है कि, MP के पीथमपुर में एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई है, भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आग लगने से कई कर्मचारी झुलस गए है, मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से एक की मौत की खबर सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आग पीथमपुर में सुयोग फार्मा नामक कंपनी के केमिकल प्लांट में लगी है, ये एस सेक्टर एक थाना क्षेत्र के सेक्टर एक में स्थित है। बताया जा रहा है कि, सुयोग फार्मा नामक कंपनी में दवाई बनती है। ऐसे में आज कंपनी से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिसके बाद आसपास की कंपनी के कर्मचारी आग बुझाने और घायलों को निकालने पहुंचे। इधर आग की सूचना मिलने पर तुरंत टीम पहुंची और दमकल वाहनों से आग बुझाने का प्रयास किया। आग की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



