मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के लवकुश चौराहे पर निर्मित लेवल 2 फ्लाईओवर की पहली लेन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आधुनिक तकनीक से निर्मित यह फ्लाईओवर शहर की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को नई गति देगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर आज विकास का पर्याय बन चुका है। यहां निर्मित डबल-डेकर ब्रिज आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



