मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में श्री रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया

0
80
मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में श्री रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में आज भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद एवं जनप्रतिनिधिगणों के साथ श्री रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्री महाकाल महालोक की तर्ज पर ही श्री रामराजा लोक विकसित हो रहा है। उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को नई गति एवं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु एवं पर्यटक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने आ रहे हैं। ओरछा के साथ ही चित्रकूट, दतिया, नलखेड़ा और मंदसौर सहित प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों का विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। प्रभु श्री रामराजा सरकार से प्रार्थना है कि सबका मंगल व कल्याण करें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here