मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत गुरुवार को निवास स्थित समत्व भवन से रायसेन में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से संवाद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अन्नदाताओं को प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से जोड़ने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फूड पार्क, कोल्ड चेन और कृषि प्रसंस्करण अवसंरचना के विस्तार के माध्यम से कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन को सशक्त बनाया जा रहा है। साथ ही सीएम यादव ने आगे कहा कि तकनीक और नवाचार के माध्यम से कृषि उत्पादन तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



