मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की

0
78
मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शासकीय विद्यालयों में अधोसंरचना, अनुरक्षण एवं संचालन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के दिशा-निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा, “अभियान चलाकर विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करें। नए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दें और तकनीक आधारित नवाचारों को निरंतर बढ़ावा दें। विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता होनी चाहिए। पूर्व छात्रों, उद्योग जगत एवं निवेशकों के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों के विकास को गति देने पर भी जोर दें।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। शिक्षा पोर्टल के माध्यम से गत दो वर्षों में करीब सवा करोड़ विद्यार्थियों को ₹696 करोड़ की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन भुगतान हुआ है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के दो विद्यालयों को पुरस्कृत भी किया गया है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here