मप्र : सीएम मोहन यादव ने नागदा में 5,017 करोड़ रूपए की लागत उज्जैन-जावरा फोर-लेन मय पेव्हड शोल्डर ग्रीनफील्ड मार्ग का किया भूमिपूजन

0
108
मप्र : सीएम मोहन यादव ने नागदा में 5,017 करोड़ रूपए की लागत उज्जैन-जावरा 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर ग्रीनफील्ड मार्ग का किया भूमिपूजन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की उपस्थिति में उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित कार्यक्रम में 5,017 करोड़ रूपए की लागत के 99 किमी लंबाई के उज्जैन-जावरा फोर-लेन मय पेव्हड शोल्डर ग्रीनफील्ड मार्ग का भूमिपूजन किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सर्कार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय विद्यालय, नागदा एवं जन सेवा प्रहरी (वालंटियर नेटवर्क) का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कृषि उत्पादों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण तथा जनसेवा प्रहरियों को हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, सांसद उमेश नाथ, सांसद अनिल फिरोजिया एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here