मप्र : सीएम मोहन यादव ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नवीन विनिर्माण संयंत्र के नवीन विस्तार का शिलान्यास किया

0
77
मप्र : सीएम मोहन यादव ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नवीन विनिर्माण संयंत्र के नवीन विस्तार का शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नवीन विनिर्माण संयंत्र के नवीन विस्तार का शिलान्यास किया। साथ ही इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्सकैवेटर को हरी झंडी भी दिखाई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कार्यक्रम में कंपनी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्पीकिंग रामायण की प्रति भेंट की। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीथमपुर में लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित परियोजना में 272 करोड़ रूपए का निवेश किया जा रहा है। संयंत्र में प्रारंभिक चरण में प्रतिवर्ष 6,500 निर्माण उपकरणों के उत्पादन की क्षमता विकसित की जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से एक्सकैवेटर का निर्माण किया जाएगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here