मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर साइबर जागरूकता अभियान Safe Click 2.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने जागरूकता पोस्टर का अनावरण एवं बुकलेट का विमोचन किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मध्यप्रदेश पुलिस के इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे सुरक्षित साइबर व्यवहार अपना सकें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “सायबर सुरक्षा के तीन सूत्र – जागरूकता, सावधानी और सहभागिता…आज भोपाल में राज्यव्यापी सायबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 का शुभारंभ कर सायबर जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 8 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पूरे प्रदेश के शहर-गांव में सायबर ठगी और अन्य अपराधों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। राज्य शासन के 56 विभागों की 1700 से अधिक सेवाओं को एमपी ई-सेवा पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर पोस्टर, स्कूली बच्चों के लिए तैयार की गई बुकलेट्स और आफिशियल वीडियो को जारी किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



