मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर से आबू धाबी के लिए प्रदेश की पहली मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए तथा उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इंदौर से आबू धाबी के बीच शुरू हुई यह सीधी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान मध्यप्रदेश की वैश्विक कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इंदौर के विकास में आज जुड़ा नया अध्याय… मप्र नागरिक विमानन नीति-2025 अंतर्गत आज प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से पहली अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट हवाई सेवा इंदौर-अबू धाबी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस उड़ान में इंदौर से 100 यात्री अबू धाबी रवाना हुए। वापसी में 170 यात्री अबू धाबी से इंदौर आएंगे। इंदौर से यूएई की प्रशासनिक राजधानी अबू धाबी के लिए शुरू हुई यह फ्लाइट प्रदेश के उद्योग, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन तथा प्रवासी भारतीयों के लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



