मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत बुधवार को नर्मदापुरम में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में भोपाल से वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत हमारी सरकार सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ आधुनिक खेती, प्राकृतिक खेती और कृषि यंत्रों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस रोडमैप पर कार्य किया जा रहा है। खेत में बीज बोने से लेकर उपज के उचित मूल्य तक, सरकार हर कदम पर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



