मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बड़वानी जिले के बोरलाय स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में निर्मित “मैथ्स पार्क” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्क का अवलोकन कर छात्राओं से संवाद किया और गणित को रोचक एवं प्रयोगात्मक तरीके से सीखने के उनके अनुभवों की जानकारी ली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के तलून स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी के संचालन, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, महिलाओं एवं वृद्धजनों के उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज तलून स्थित गौशाला में गौमाता की पूजा-अर्चना भी की।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



