मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल निवास स्थित समत्व भवन से भिंड जिले में आयोजित “बलराम कृषि महोत्सव” में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध एवं सशक्त बनाने तथा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “किसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव…’कृषक कल्याण वर्ष-2026′ के अंतर्गत आज भिंड जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में भोपाल निवास से वर्चुअली जुड़कर किसान बंधुओं से संवाद किया। हमारी सरकार फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक किसानों के साथ खड़ी है। भिंड के किसान प्राकृतिक खेती, पशुपालन एवं मछली पालन में नई तकनीकों को अपनाकर प्रगति की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। मुरैना-भिंड में प्रदेश की 50 प्रतिशत से ज्यादा सरसों की पैदावार होती है। अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



