मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले के दौरे पर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भैरूंदा जनपद की ग्राम पाचोर एवं निमोटा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में सीएम शिवराज सिंह चौहान विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण करेंगे।
मीडिया की माने तो, आज सीएम शिवराज सिंह चौहान का सीहोर दौरा है। सीएम अपने सीहोर दौरे के दौरान किसानों के फसलों का निरीक्षण भी करेंगे। दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में फसलों पर सूखे की मार पड़ी है। इसके साथ ही कीटों ने भी कहर बरपाया है, जिसके चलते फसलों को 30 से 40% नुकसान की संभावना जताई गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



