महाराष्ट्र : वरिष्ठ नेता और भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी का हुआ निधन

0
133

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और करांजा सीट से विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था इसी दौरान उन्‍होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। मीडिया की माने तो, उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया। उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि अत्यंत दुखद समाचार है कि विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

उन्होंने लिखा, ‘भाजपा ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है। पश्चिम विदर्भ की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनकी कोशिश थी कि सिंचाई की समस्या का समाधान होना चाहिए। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुखद अवसर पर हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।’

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here