मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने साढे़ 6 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाली परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई स्थित राज्य सचिवालय में हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को ऊर्जा-समृद्ध राष्ट्र बनाने और कार्बन उत्सर्जन को शून्य तक सीमित करने के लक्ष्य को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि परमाणु ऊर्जा स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश न केवल राज्य में बिजली उत्पादन को बढ़ावा देगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अडानी पावर लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन-एनटीपीसी लिमिटेड के साथ समझौते किए गए। इन परियोजनाओं से 25 हजार 400 मेगावाट बिजली उत्पन्न होने और राज्य में एक लाख 23 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



