मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को टी-20 एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात देकर शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 56 रन के छोटे से लक्ष्य को भारत ने महज 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मैच के अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक शानदार छक्का लगाकर अपनी टीम की जीत पक्की की और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय प्रशंसकों को खुशी का मौका दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और वह सिर्फ 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जो टी-20 इंटरनेशनल में उसका सबसे कम स्कोर है। पाकिस्तान की आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं, जबकि शवाल जुल्फिकार ने टीम के लिए सर्वाधिक 14 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों में श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को सिमटने में अहम भूमिका निभाई।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCIWomen
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



