मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ आज दिल्ली में 502 पालना-आंगनवाड़ी सह शिशु देखभाल केंद्र का उद्घाटन किया। ये केंद्र सेवा पखवाड़ा पहल के तहत बनाए गए हैं। इस अवसर पर श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को इससे लाभ होगा और ये केंद्र बच्चों के पालन-पोषण के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि ये केंद्र बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और शिक्षा जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेंगे। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



