मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान आज मुंबई के नेस्को ग्राउंड में जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (आईआईजेएस) भारत प्रीमियर 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और उन्होंने इसका औपचारिक शुभारंभ किया। साथ ही इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भारत सहित विश्व के अनेक देशों से आए हजारों प्रदर्शकों (एक्जीबिटर्स), उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं डेलिगेट्स को संबोधित भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत का जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग देश की अर्थव्यवस्था, निर्यात, रोजगार सृजन और हमारी समृद्ध पारंपरिक शिल्पकला का एक सशक्त आधार है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि यह क्षेत्र लाखों कारीगरों, उद्यमियों एवं एमएसएमई को नई संभावनाएँ प्रदान करते हुए ‘मेक इन इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @iChiragPaswan
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



