मुंबई: 15 मंजिला इमारत में लगी आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत

0
149

मुंबई के दादर में 15 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी। दादर हिंदू कॉलोनी में रेनट्री बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर आग लग गई, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा  इमारत के ऊपर धुंआ देखे जाने पर इमारत के निवासियों की मदद करने का प्रयास किया। मदद के दौरान जब लोगों ने देखा कि एक सचिन पाटकर (60) नामक एक व्यक्ति को जहरीले धुएं के कारण सांस लेने में समस्या हो रही है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जांच जारी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here