मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। विभाग ने आज महाराष्ट्र के अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। नागपुर, गढ़चिरोली और अकोला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नागपुर में कल 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में दिन भर लू चलने की आशंका है। देश के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में आज रात मौसम गर्म रहने की आशंका है। विभाग ने आज उत्तर-पूर्वी भारत, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



