मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यमुना नदी के जीर्णोद्धार के लिए किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में सहमति बन गई है। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। यह सहमति कल गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में, नई दिल्ली में आयोजित बैठक में बनी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सभी छह राज्यों के बीच सहमति-पत्र पर दस्तख़त के बाद किशाऊ परियोजना पर मंत्रिमंडल की मंज़ूरी ली जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहमति के अनुसार, परियोजना की 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देगी। शेष 10 प्रतिशत राशि छह राज्य मिलकर वहन करेंगे। इस बात पर भी सहमति बनी है कि हिमाचल प्रदेश को मिला पानी दिल्ली और राजस्थान के साथ साझा किया जाएगा। गृह मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला यमुना को स्वच्छ करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



