यूएई की 2 साल में 50% सरकारी सेवाओं को एआई के माध्‍यम से उपलब्‍ध कराने की योजना

0
101
यूएई की 2 साल में 50% सरकारी सेवाओं को एआई के माध्‍यम से उपलब्‍ध कराने की योजना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) की दो साल में 50 प्रतिशत सरकारी सेवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्‍यम से उपलब्‍ध कराने की योजना है। उप-राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्‍मद बिन राशिद अल मक्‍तूम ने इसकी घोषणा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने बताया कि यह संयुक्‍त अरब अमीरात के लगभग 50 प्रतिशत सरकारी क्षेत्रों, सेवाओं और कामकाज पर लागू होगी। इसके तहत स्‍वायत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रणाली रोजमर्रा के कार्य, आंकड़ों का विश्‍लेषण करेगी तथा न्‍यूनतम मानव हस्‍तक्षेप के साथ निर्णय लेगी। यह योजना संयुक्‍त अरब अमीरात में दो दशकों के डिजिटल सरकारी सुधारों के आधार पर बनी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here