मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस वर्ष की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं। आयोग ने बताया है कि एक हजार से अधिक रिक्तियों के लिए तेरह हजार से अधिक उम्मीदवारों का सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया गया है। यूपीएससी ने उम्मीदवारों को यह भी बताया है कि उनके अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर सूची अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग ने कहा है कि पिछले वर्ष एक हजार 87 रिक्तियां थीं और मुख्य परीक्षा के लिए 14 हजार से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



