रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हुए रवाना

0
83
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रक्षा संपदा दिवस समारोह में शामिल होंगे, विभाग ने अपने 100वें वर्ष में प्रवेश किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए इन दोनों एशियाई देशों का दौरा करने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक सैन्य सहयोग, रक्षा औद्योगिक साझेदारी और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता को प्रोत्साहित करना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वियतनाम की अपनी यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो ची मिन्ह की 136वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है। दक्षिण कोरिया में, रक्षा मंत्री दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, आन ग्यू-बैक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए नई पहलों की तलाश करेंगे। वे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here