मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को केकड़ी में लगभग 880 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उपस्थित देवतुल्य जनता का स्नेह और उत्साह अभिभूत करने वाला था। इस अवसर पर ‘देवली-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना’ के प्रथम चरण के शिलान्यास सहित अजमेर जिले के चहुंमुखी विकास को नई गति देते हुए करीब 880 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। पिछले 2.5 साल में उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर और सुगम यातायात के साथ ‘विकसित राजस्थान’ के निर्माण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह संकल्पित है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



