राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

0
94
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले हमारे वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान और कल्याण हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से पहुँचे तथा उनकी हर समस्या का संवेदनशीलता, सम्मान और तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। सैनिकों के सम्मान और उनके हितों से जुड़ा कोई भी कार्य लंबित न रहे।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, आने वाली पीढ़ियाँ हमारे वीरों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सकें, इसके लिए भारतीय सेना की गौरवगाथाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रदेश के शहीद स्मारकों के लिए एकरूप मॉडल विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here