मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के विधि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित अन्य गणमान्यजन एवं विधि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “न्याय व्यवस्था को प्रभावी और सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं, विधि अधिकारियों एवं लोक अभियोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी सरकार ने इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की पैरवी करने वाले सभी अधिवक्ताओं की फीस में वृद्धि का निर्णय लिया है। हमारी सरकार विधि क्षेत्र से जुड़े सभी कार्मिकों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सशक्त न्याय व्यवस्था सुशासन की आधारशिला है। प्रदेश में विधि एवं न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



