राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय परिसर से नई ‘पीएम-ई बसों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
82
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय परिसर से नई ‘पीएम-ई बसों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शासन सचिवालय परिसर से नई ‘पीएम-ई बसों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा एवं नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि जयपुर सहित प्रदेश के 8 शहरों में 110 पीएम ई-बसों के संचालन की शुरुआत राजस्थान में आधुनिक और हरित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आमजन को अधिक सुलभ, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने और प्रदेशवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की इसी प्रतिबद्धता के साथ, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वच्छ, आधुनिक और विकसित राजस्थान के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here