राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर में नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

0
91
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर में नवचयनित 'सामुदायिक समन्वय समूह' के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेशभर के नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्य भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “राजस्थान की प्रगति, जनसेवा और सुशासन के हमारे संकल्प में आप सभी साथी एक मजबूत कड़ी हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने और सामुदायिक सशक्तीकरण को नई दिशा देने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। सभी नवचयनित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं!”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here