राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण किया

0
217

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विकसित भारत के विज़न को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग, विशेषकर सबसे कमज़ोर और हाशिए पर पड़े वर्ग के लिए समान अवसर उपलब्‍ध कराने की जरूरत पर बल दिया है। वे आज केरल के राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की आवक्ष प्रतिमा के अनावरण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थीं।

पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपने पीछे ईमानदारी, करुणा और उच्च लोकतांत्रिक भावना की विरासत छोड़ी है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि के.आर. नारायणन ने अपना जीवन राष्ट्र निर्माण और एक समावेशी देश के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि के.आर. नारायणन का दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा सभ्यता का आधार है और यह किसी भी समाज के विकास के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बिहार के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान भी उपस्थित थे। केरल के राज्यपाल ने राष्ट्रपति मुर्मु और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में रामनाथ कोविंद ने कहा कि केरल के एक छोटे से गांव से देश के सर्वोच्च पद तक के.आर. नारायणन की उल्लेखनीय यात्रा देश भर में लाखों लोगों को आशा और विश्वास के प्रति जागरुक करती है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here