राष्ट्रपति मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

0
73

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्‍ट्रपति भवन में 66 विशिष्ट लोगों को वर्ष 2026 के पद्म पुस्‍कार प्रदान करेंगी। समारोह में उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे। आज दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्मश्री अलंकरण दिए जायेंगे। राष्‍ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्‍कारों की स्‍वीकृति दी है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री अलंकरण हैं। शेष पद्म पुरस्‍कार बाद में समारोह के दूसरे दौर में दिए जायेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्‍येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा होती है। यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्‍मान कला, जनहित और समाज सेवा, साहित्‍य और शिक्षा, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्‍यापार और उद्योग, औषधि, खेल इत्‍यादि क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों के लिये दिया जाता है। असाधारण और उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, विशिष्‍ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण सेवा के लिए पद्मश्री से अलंकृत किया जाता है। समाज और देश की अप्रतिम सेवा की प्रेरणा देने वाले पद्म पुरस्‍कारों के लिये समाज के वंचित और दलित समुदाय, जनजातीय समुदाय और दूर दराज के दुर्गम क्षेत्र के लोगों का भी चयन होता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here