मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और नॉर्थ मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा ने आज स्कोप्जे म्यूज़ियम में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने भरोसा जताया कि यह प्रतिमा भारत और नॉर्थ मैसेडोनिया के बीच दोस्ती और शांति, सहिष्णुता व मानवता के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता के स्थायी प्रतीक के रूप में बनी रहेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और शांति के सदाबहार संदेश के साथ-साथ करुणा, मानवीय गरिमा और सेवा के उन साझा मूल्यों पर जोर दिया जो भारत और नॉर्थ मैसेडोनिया को आपस में जोड़ते हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



