राष्ट्रपति मुर्मू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लवप्रीत सिंह को सिल्वर मेडल और सीमा कालीरमन को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दीं

0
82
राष्ट्रपति मुर्मू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लवप्रीत सिंह को सिल्वर मेडल और सीमा कालीरमन को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दीं

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लवप्रीत सिंह को पुरुषों के 110+ किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल और सीमा कालीरमन को विमेंस डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दीं है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लवप्रीत सिंह को बधाई देते हुए आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 110+ किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर लवप्रीत सिंह को हार्दिक बधाई। आपका शानदार प्रदर्शन आपके अटूट संकल्प, अद्भुत ताकत और बेहतरीन प्रदर्शन की निरंतर कोशिश को दर्शाता है। आपकी इस उपलब्धि ने हर भारतीय को बहुत गर्व और खुशी दी है। मैं कामना करती हूं कि आने वाले वर्षों में आप और भी कई उपलब्धियां हासिल करें।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीमा कालीरमन को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए लिखा, “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सीमा कालीरमन को बहुत-बहुत बधाई। आपकी यह उपलब्धि आपके दृढ़ संकल्प, समर्पण और कड़ी मेहनत का सबूत है। आपकी सफलता खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए युवा महिलाओं को प्रेरित करेगी। आप इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहें।”

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here