मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक प्रदर्शनी में ‘अटल इनोवेशन मिशन’ से जुड़े जमीनी स्तर के इनोवेटर्स के समूह से बातचीत की और उनके इनोवेशन को देखा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर जोर दिया कि जमीनी स्तर के इनोवेशन समाज की जरूरतों के लिए बहुत उपयुक्त हैं, क्योंकि इनमें स्थानीय अनुभव, वैज्ञानिक सोच और व्यक्तिगत रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी शामिल होती है। उन्होंने लोगों, परिवारों और समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चुनौतियों के बावजूद पूरे संकल्प के साथ काम करने वाले इनोवेटर्स की सराहना की।
News Source : Social Media
Image Source : X @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



